Saturday 29 June 2019

Ibe - पब्जी मोबाइल में स्नाइपिंग का भगवान

पब्जी का भगवान कौन है सभी जानते हैं लेकिन यदि स्नाइपिंग के भगवान की बात करें और वो भी पब्जी मोबाइल में तो वो निश्चित तौर पर है - Ibe (इबे, आइबे पता नहीं सही क्या है)

वैसे तो बहुत से अच्छे पब्जी स्नाइपर हैं - पीसी वर्जन पर भी और मोबाइल वर्जन पर भी। पब्जी पीसी में श्राउड, शाकोटाको, अपने भारत के हाइड्र फ्लिक आदि। पब्जी एमुलेटर में डायनमो हैं। पब्जी मोबाइल में एथीना, कोफिन आदि, अपने भारत के मोर्टल और साइको आदि भी अच्छे स्नाइपर हैं।

लेकिन मोबाइल पर स्नाइपिंग का यदि कोई भगवान है तो वह Ibe है। बन्दा सैकेंड नहीं मिलीसैकेंड में स्नाइप करता है। पता नहीं चलता कि कब स्कोप खुला, कब बन्द हुआ, कब aim सैट किया, कब गोली चली, सीधे स्क्रीन पर नॉक्ड या किल्ड का मैसेज दिखता है। कैमरे के फ्लैश की तरह स्कोप खुलने की एक झलक दिखती है और सीधे हैडशॉट का मैसेज दिखता है, बन्दे को गोली पड़ती भी नहीं दिखती।

ये भी नहीं कि वह बड़े आइपैड पर स्नाइप करता हो, बन्दे के पास छोटी स्क्रीन का आइफोन है। आइपैड की बड़ी स्क्रीन पर स्नाइप (या किसी भी गन से बन्दे को locate और aim करना) करना थोड़ा आसान है। पीसी/लैपटॉप की बहुत बड़ी स्क्रीन पर काफी ज्यादा आसान (तुलनात्मक रूप से) है, साथ ही mouse की सटीकता (accuracy) भी मोबाइल की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। मोबाइल पर ऐसी गजब स्नाइपिंग के लिहाज से मुझे इबे स्नाइपिंग में श्राउड, शाकोटाको आदि से भी महान लगता है।

और सुनिये जायरोस्कोप भी प्रयोग नहीं करता कि उससे quick aim करने में कुछ सहायता मिले। और तो और aim assist (जो कि बन्दे के काफी पास crosshair ले जाने पर स्वयं बन्दे पर ले जाता है) भी ऑफ रखता है। इसके अतिरिक्त उसे peak करके स्नाइप करते बहुत कम देखा है। बन्दा कवर से एक सैकेंड के लिये निकलता है, सीधा दुश्मन के सामने जाता है और पटाक करके हैडशॉट दुश्मन को लगता है। अक्सर देखता हूँ कि इबे दुश्मन के ठीक सामने होता है, दुश्मन फायर करता है, मुश्किल से एक-दो गोली इबे को लग पाती है तब तक इबे की गोली उसके सिर में लगकर वह सीधे ऊपर पहुँच जाता है।

अब देखिये एक सैम्पल। इबे के यट्यूब चैनल पर sniping montage लिखकर खोजेंगे तो कई वीडियो मिलेंगे। इनमें से एक यहाँ संलग्न कर रहा हूँ।


बन्दा क्लोज रेंज में भी गजब की स्नाइपिंग करता है। पाँच-दस फुट से भी स्कोप सीधे दुश्मन के सिर पर खुलता है। एक वीडियो में इबे मकान की सीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते crossbow से सामने निशाना साधे बैठे दुश्मन को सीधा हैडशॉट देता है।

एक और वीडियो देखिये जिसमें TDM मैच में इबे केवल स्नाइप करके 31 किल करता है।




और सुनिये लड़का हाल ही में 18 साल का हुआ है। अब तक वह प्रोफैशनल टूर्नामेंट्स में भाग नहीं ले सकता था, अब भाग लेगा। हाल ही में Ibe नेे Hydra clan (अपने डायनमो वाला) जॉइन किया है। पक्का यह लड़का ईस्पोर्ट्स की दुनिया में तबाही मचा देगा।

Ibe के दो यट्यूब चैनल हैं जिनके लिंक हैं - Ibe तथा IbeS

Sunday 23 June 2019

टॉप पब्जी मोबाइल प्लेयर - D2E

Bawonchai Han उर्फ RRQ D2E बैंकॉक, थाइलैंड से एक 23 वर्ष के पब्जी मोबाइल प्लेयर हैं। ये D2E के नाम से प्रसिद्ध हैं। ये टॉप पब्जी मोबाइल टीम RRQ के सदस्य हैं। इनके साथ इस टीम ने कई पब्जी मोबाइल टूर्नामेंटों में जीत हासिल की है।

D2E की क्लोर रेंज कॉम्बेट कमाल की है। इनकी स्किल्स और रिफ्लैक्स अद्भुत हैं।

इनके यट्यूब चैनल का लिंक यह है।

इनकी गजब स्किल्स का एक सैम्पल देखिये - एक मैच में 41 किल्स


पब्जी मोबाइल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

श्राउड (Shroud) को पब्जी का भगवान कहा जाता है लेकिन पब्जी मोबाइल (जो हम खेलते हैं) का सबसे अच्छा प्लेयर कौन है?

वैसे तो बहुत से बेहतरीन पब्जी मोबाइल प्लेयर हैं जैसे Ibe, Coffin, Biu Biu आदि लेकिन सर्वश्रेष्ठ पब्जी मोबाइल प्लेयर दक्षिण कोरिया के Serioton (Athena) को माना जाता है। क्लोज रेंज बैटल और स्नाइपिंग में वे गजब हैं। वे कोरिया के सबसे प्रसिद्ध यट्यूब स्ट्रीमर और पब्जी मोबाइल प्लेयर हैं।

उनके यट्यूब चैनल (Athena Gaming) का लिंक यह है।

अब देखिये एक सैम्पल। एथीना अपने मॉर्टल के साथ एक मैच खेल रहा था, मैच के शुरु में ही मॉर्टल और अन्य टीममेट्स शहीद हो गये। बाकी सारी गेम एथीना ने अकेले पूरी करके जीती। मॉर्टल और उनके साथी भी एथीना की गेम देखकर oh, oh, omg करते रह गये।

जरा देखें, बन्दा है या बिजली समझ नहीं आता।


नमस्कार दुनिया

स्वागतम्

सभी मित्रों का PUBG Wale ब्लॉग में स्वागत है। यह ब्लॉग PUBGM - पब्जी मोबाइल (Player Unknown's Battleground Mobile) के बारे में है। इसमें हम पब्जी वाले समूह के मित्र अपने गेमप्ले के वीडियो शेयर करेंगे। अपने अनुभव औरों के साथ साझा करेंगे। सीखेंगे और सिखायेंगे। यहाँ कोई भी प्रो टाइप नहीं है। हम सब औसत खिलाड़ी हैं और एक-दूसरे को अपने अनुभवों से सिखायेंगे। पब्जी मोबाइल गेमिंग कम्युनिटी को साथ लाना ही पब्जी वाले समूह और इस ब्लॉग का उद्देश्य है।
#PUBG