Saturday 29 June 2019

Ibe - पब्जी मोबाइल में स्नाइपिंग का भगवान

पब्जी का भगवान कौन है सभी जानते हैं लेकिन यदि स्नाइपिंग के भगवान की बात करें और वो भी पब्जी मोबाइल में तो वो निश्चित तौर पर है - Ibe (इबे, आइबे पता नहीं सही क्या है)

वैसे तो बहुत से अच्छे पब्जी स्नाइपर हैं - पीसी वर्जन पर भी और मोबाइल वर्जन पर भी। पब्जी पीसी में श्राउड, शाकोटाको, अपने भारत के हाइड्र फ्लिक आदि। पब्जी एमुलेटर में डायनमो हैं। पब्जी मोबाइल में एथीना, कोफिन आदि, अपने भारत के मोर्टल और साइको आदि भी अच्छे स्नाइपर हैं।

लेकिन मोबाइल पर स्नाइपिंग का यदि कोई भगवान है तो वह Ibe है। बन्दा सैकेंड नहीं मिलीसैकेंड में स्नाइप करता है। पता नहीं चलता कि कब स्कोप खुला, कब बन्द हुआ, कब aim सैट किया, कब गोली चली, सीधे स्क्रीन पर नॉक्ड या किल्ड का मैसेज दिखता है। कैमरे के फ्लैश की तरह स्कोप खुलने की एक झलक दिखती है और सीधे हैडशॉट का मैसेज दिखता है, बन्दे को गोली पड़ती भी नहीं दिखती।

ये भी नहीं कि वह बड़े आइपैड पर स्नाइप करता हो, बन्दे के पास छोटी स्क्रीन का आइफोन है। आइपैड की बड़ी स्क्रीन पर स्नाइप (या किसी भी गन से बन्दे को locate और aim करना) करना थोड़ा आसान है। पीसी/लैपटॉप की बहुत बड़ी स्क्रीन पर काफी ज्यादा आसान (तुलनात्मक रूप से) है, साथ ही mouse की सटीकता (accuracy) भी मोबाइल की तुलना में बहुत ज्यादा होती है। मोबाइल पर ऐसी गजब स्नाइपिंग के लिहाज से मुझे इबे स्नाइपिंग में श्राउड, शाकोटाको आदि से भी महान लगता है।

और सुनिये जायरोस्कोप भी प्रयोग नहीं करता कि उससे quick aim करने में कुछ सहायता मिले। और तो और aim assist (जो कि बन्दे के काफी पास crosshair ले जाने पर स्वयं बन्दे पर ले जाता है) भी ऑफ रखता है। इसके अतिरिक्त उसे peak करके स्नाइप करते बहुत कम देखा है। बन्दा कवर से एक सैकेंड के लिये निकलता है, सीधा दुश्मन के सामने जाता है और पटाक करके हैडशॉट दुश्मन को लगता है। अक्सर देखता हूँ कि इबे दुश्मन के ठीक सामने होता है, दुश्मन फायर करता है, मुश्किल से एक-दो गोली इबे को लग पाती है तब तक इबे की गोली उसके सिर में लगकर वह सीधे ऊपर पहुँच जाता है।

अब देखिये एक सैम्पल। इबे के यट्यूब चैनल पर sniping montage लिखकर खोजेंगे तो कई वीडियो मिलेंगे। इनमें से एक यहाँ संलग्न कर रहा हूँ।


बन्दा क्लोज रेंज में भी गजब की स्नाइपिंग करता है। पाँच-दस फुट से भी स्कोप सीधे दुश्मन के सिर पर खुलता है। एक वीडियो में इबे मकान की सीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते crossbow से सामने निशाना साधे बैठे दुश्मन को सीधा हैडशॉट देता है।

एक और वीडियो देखिये जिसमें TDM मैच में इबे केवल स्नाइप करके 31 किल करता है।




और सुनिये लड़का हाल ही में 18 साल का हुआ है। अब तक वह प्रोफैशनल टूर्नामेंट्स में भाग नहीं ले सकता था, अब भाग लेगा। हाल ही में Ibe नेे Hydra clan (अपने डायनमो वाला) जॉइन किया है। पक्का यह लड़का ईस्पोर्ट्स की दुनिया में तबाही मचा देगा।

Ibe के दो यट्यूब चैनल हैं जिनके लिंक हैं - Ibe तथा IbeS

2 comments: